आज़मगढ़। जिले के थाना सरायमीर पुलिस ने अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराधियों पर चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
थाना सरायमीर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बीती रात को मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक विद्यालय सुरही खुर्द के पास दबिश दी गई। इस दौरान माहुल, थाना अहिरौला, जनपद आज़मगढ़ का निवासी राजन पुत्र राजू को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास गंभीर है। वह चोरी, धोखाधड़ी और आयुध अधिनियम सहित कुल 8 आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
