आजमगढ़। जिले के दीदारगंज थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को नाजायज गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।


शनिवार को उपनिरीक्षक अवधेश कुमार अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान निकले थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर महुआरा खुर्द नहर पुलिया से लगभग 100 मीटर पहले, ग्राम महुआरा खुर्द से एक व्यक्ति सुबेचन्द्र पुत्र सूर्यबली निवासी गदाईपुर, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक झोले में कुल 1.510 किलोग्राम नाजायज गांजा, 18 पुड़िया गांजा तथा ₹3540 नगद बरामद किए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना दीदारगंज पर सुसंगत धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया।