रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के थाना रानी की सराय क्षेत्र में भूमि बैनामा के नाम पर ₹34 लाख की धोखाधड़ी करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने वादी से बड़ी राशि हड़पने के बाद जमीन का बैनामा नहीं कराया।
पीड़ित ने थाना रानी की सराय पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम अनौरा स्थित गाटा संख्या-71 की भूमि का बैनामा कराने के नाम पर अभियुक्त ने वादी और उनके परिवार से कुल ₹34,00,000/- बैंक खातों में ट्रांसफर कराए। अभियुक्त ने अन्य भूमि देने का झूठा आश्वासन देकर समय टालते रहे। जब वादी ने पैसे लौटाने की मांग की तो ₹28,90,000/- लौटाए, लेकिन शेष ₹6,50,000/- वापस नहीं किए। तहरिर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में उ0नि0 सुशील कुमार मय हमराही ने सोमवार ग्राम अन्धौरी मार्ग स्थित बढ़या चट्टी से रामवृक्ष पटेल पुत्र दूधनाथ को गिरफ्तार किया।
जांच में पता चला कि अभियुक्त ने विवादित/अपूर्ण अभिलेखों वाली भूमि को वैध बताकर बैनामा कराने की प्रक्रिया शुरू कराई। इस प्रकार, छल और विश्वासघात कर आर्थिक लाभ अर्जित किया गया। पुलिस मामले की गहन विवेचना कर रही है।
