आजमगढ़। जिले के थाना सरायमीर के पुलिस विभाग ने चोरी, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक मामलों में गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत विभिन्न अभियोगों में संलिप्त अभियुक्तगण गोलू सिंह उर्फ सिद्धार्थ सिंह और शान्तनु उर्फ शनि राय द्वारा संगठित रूप से चोरी, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था। इनके खिलाफ यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मंगलवार को उ0नि0 देवचरण सिंह मय हमराह द्वारा पुलिस टीम ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही की। इसी क्रम में पुलिस ने गोलू सिंह उर्फ सिद्धार्थ सिंह पुत्र विकास सिंह निवासी ग्राम ईरनी थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद शान्तनु उर्फ शनि राय पुत्र रविन्द्र राय उर्फ रविन्द्रनाथ राय निवासी ग्राम सोफीपुर थाना देवगाँव, जनपद आजमगढ़ को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आजमगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक मामलों में कई अभियोग दर्ज हैं। गोलू सिंह के खिलाफ सरायमीर थाने में गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत 61/26 के मामले दर्ज हैं। वहीं, शान्तनु के खिलाफ सरायमीर और बरदह थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत 61/26 के मामले पंजीकृत हैं।
