रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में किशोरियों से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला थाना बरदह क्षेत्र का है, जहाँ बीते 4 अगस्त की रात लगभग 11 बजे एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिवम यादव पुत्र पप्पू यादव के खिलाफ वादी द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। अपह्रता की बरामदगी 14 अगस्त को हो चुकी थी। उसके बयान के आधार पर मुकदमे में पाक्सो एक्ट की धाराएँ भी जोड़ी गईं। गुरुवार को उपनिरीक्षक मनीष सिंह व उनकी टीम ने चौकी मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

दूसरा मामला थाना मेहनगर क्षेत्र का है। जंहा1 बीते  26 मई को आरोपी दीपक पुत्र शिवचंद उर्फ पप्पू राम निवासी कुढ़ापार ने एक किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी थी। बुधवार की रात उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह ने देवईत बाजार के पास से आरोपी को हिरासत में ले लिया।