आज़मगढ़। जिले के सिधारी थानां पुलिस ने चोरी के कई मामलों में वांछित एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, चौकी प्रभारी मूसेपुर, मय पुलिस टीम ने रविवार को नरौली चौराहे के आगे पुलिया के पास से अभियुक्त बृजेश कुमार उर्फ मलिक पुत्र निरंकार, निवासी गजहड़ा, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अंगूठी पीली धातु, मंगलसूत्र पीली धातु, नथिया पीली धातु, पायल सफेद धातु, रोल्ड गोल्ड सिकड़ी तथा ₹8,200 नगद बरामद हुए।
आरोपी गिरफ्तारी से तीन चोरी के पुराने मामलों का भी खुलासा हुआ पहला मामला बीते 5 जून का है, जब वादिनी कुमकुम सिंह निवासी ग्राम बांसथान, थाना महराजगंज की ऑनलाइन एफआईआर के अनुसार, रास्ते में टैम्पू से जाते समय किसी ने धारदार हथियार से बैग काटकर उसमें रखे गहने चुरा लिए थे, जिसमें हार, सोने की सिकड़ी, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमके और रोल गोल्ड की सिकड़ी शामिल थे। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत हुआ।
दूसरा मामला बीते 6 जून का है, जब वादी सोहन यादव एडवोकेट निवासी मूसेपुर की तहरीर पर धारा 305 बीएनएस दर्ज हुआ, जिसमें टेम्पू चालक और 3-4 महिलाओं पर वादी की बहू का लाकेट गले से काटकर चोरी करने का आरोप था।
तीसरा मामला 18 दिसंबर 2024 का है, जब वादी सुखराज प्रसाद निवासी विमति, हरिहरपुर रोड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवर और ₹7,500 नकद चोरी कर लिया था। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने इन घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की, और बरामद सामान में चोरी किए गए आभूषण व नकदी शामिल पाए गए।
