आजमगढ़। बुधवार को थाना कंधरापुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जीएसटी चोरी के वांछित अभियुक्त राजेश कुमार, पुत्र राजहरन, निवासी झिटकहिया, थाना आदापुर, पूर्वी चम्पारण, बिहार को मोतिहारी (बिहार) से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से दो लाख नकद और कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए। इस प्रकरण में पहले ही तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस जांच में सामने आया कि छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश की फर्मों द्वारा फर्जी जीएसटी पंजीकरण और सरकारी प्रपत्रों का दुरुपयोग कर ओल्ड आयरन स्क्रेप का अवैध परिवहन किया जा रहा था। गिरफ्तारी के दौरान एक अन्य आरोपी मधुसूदन जायसवाल मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तारी में सहयोग देने वाली विवेचना टीम, साइबर सेल टीम और अन्य पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000/- पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बरामदगी में टैक्स इनवॉयस रजिस्टर (माँ अम्बे स्क्रेप मार्ट), ₹500 के नोटों की चार गड्डियाँ (कुल ₹02,00,000), 1 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर और 70 टैक्स इनवॉयस शामिल हैं।
इसके अलावा पूर्व गिरफ्तार अभियुक्तों में वेदवीर, पुत्र सेवक राम, महमदपुर अमिलईया, जहानागंज, फर्रुखाबाद,विजय कुमार यादव, पुत्र बहादुर यादव, तकिया गोपालपुर, नवीन मॉडर्न, श्रावस्ती, और अविराज शर्मा, पुत्र विमलेश शर्मा, बी-152C प्रगति बिहार, कल्याणपुर, लखनऊ, शामिल हैं। फरार अभियुक्त का नाम मधुसूदन जायसवाल, पुत्र स्व0 राजेश्वर प्रसाद, अवधेश चौक, मोतीहारी, पूर्वी चम्पारण, बिहार बताया गया है।
