आजमगढ़।जयपुर में आयोजित 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता 2025 में आजमगढ़ पुलिस ने कमाल कर दिखाया। पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल और व्यक्तिगत ब्रॉन्ज मेडल जीते, जबकि महिला आरक्षी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

जयपुर, राजस्थान में आयोजित 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता 2025 में पुरुष वर्ग (पुलिस सेवाएं) में संजीव पाण्डेय, स्टेनो (एसपी सिटी, आजमगढ़) ने टीम स्तर पर 1st रैंक (गोल्ड मेडल) और व्यक्तिगत में 3rd रैंक (ब्रॉन्ज मेडल) प्राप्त किया। महिला वर्ग में शिरीना बानों, महिला आरक्षी, पुलिस कार्यालय आजमगढ़ ने 2nd रैंक (सिल्वर मेडल) हासिल किया।

उक्त प्रतियोगिता का आयोजन यू0पी0 स्टेट राइफल एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, हेमराज मीना ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।