रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस की 50वीं वार्षिक जूडो क्लस्टर, बुशु, ताइक्वांडो, कराटे, पेंचक सिलाट प्रतियोगिता-2025 का आयोजन दिनांक 15 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी में किया गया। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जोनों से आई पुलिस टीमों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की टीम, जिसमें जनपद आजमगढ़ के प्रशिक्षणाधीन खिलाड़ी शामिल थे, ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।

टीम ने प्रतियोगिता में  ये पदक जीते:

जूडो पुरुष वर्ग : 2 सिल्वर, 4 कांस्य

जूडो महिला वर्ग : 2 सिल्वर, 2 कांस्य

ताइक्वांडो : 1 गोल्ड, 3 कांस्य

ताइक्वांडो महिला वर्ग : 1 गोल्ड, 1 सिल्वर, 2 कांस्य

बुशु पुरुष वर्ग : 1 सिल्वर, 1 कांस्य

बुशु महिला वर्ग : 1 सिल्वर, 1 कांस्य

इस शानदार प्रदर्शन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़  हेमराज मीना ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी और उनके उत्साहवर्धन हेतु पारितोषिक अवकाश की घोषणा की।
टीम का प्रशिक्षण रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में टीम मैनेजर हरबंश सिंह, प्रशिक्षक बलवंत यादव, उपनिरीक्षक शिवकुमार साहब एवं उपनिरीक्षक लल्लू प्रसाद के निर्देशन में कराया गया था।