आजमगढ़। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आज ऑपरेशन मुक्ति अभियान पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में बाल विवाह, बाल श्रम और भिक्षावृत्ति को रोकने पर जोर दिया गया।


मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय, सहायक श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय, विशेष किशोर पुलिस इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय और बाल कल्याण समिति ने रोडवेड, भंवरनाथ मंदिर और हाईवे ढ़ावा पर जाकर बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम और भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने का प्रयास किया। अभियान की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रजनीश कुमार श्रीवास्वत ने की। इस दौरान हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन के कर्मियों ने भी सहयोग प्रदान किया।