आज़मगढ़। यातायात माह नवम्बर  के तहत गुरुवार  को आज़मगढ़ पुलिस ने पूरे जनपद में व्यापक सड़क सुरक्षा व जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन व अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में संचालित हुआ। इसमें सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अभियान के अंतर्गत जिले के 25 थानों में रात्रिकालीन दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने की विशेष पहल की गई। पुलिस टीमों ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुल 2000 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए और चालक-परिचालकों को रात में दृश्यता बढ़ाने, दुर्घटना की जोखिम कम करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।