आजमगढ़। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मंगलवार को देवगांव थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर, हवालात, कार्यालय, बैरक, मेस समेत अन्य भवनों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, फ्लाईशीट, एससी/एसटी रजिस्टर, ऑर्डर बुक, ड्यूटी रजिस्टर और जनसुनवाई रजिस्टर की गहनता से जांच की।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और साफ-सफाई, अनुशासन तथा अभिलेखों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।