आज़मगढ़। छठ पूजा के दौरान जहानगंज थाना क्षेत्र के भदया गांव स्थित पोखरे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, जहानगंज थाना क्षेत्र के तिरछा गांव निवासी मनीष यादव  14 वर्ष  पुत्र लालजीत यादव सोमवार को छठ पूजा के अवसर पर अपने परिजनों के साथ भदया गांव स्थित पोखरे पर गया था। पूजा के दौरान स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह शव को पोखरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मनीष की मौत की खबर जैसे ही लोगों को मिली ,  परिवार में मातम छा गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।