आजमगढ़। जिले के थाना देवगांव पुलिस ने बकरी चोरी और पशु क्रूरता के मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।
बीते 28 दिसम्बर को गुलजार अहमद पुत्र स्व0 अकबाल अहमद निवासी जेहतमन्दपुर ने थाना देवगांव में नौ बकरियों की चोरी की तहरीर दी थी। इसके अलावा, पांच जनवरी को ग्राम सलेमपुर सिवान में नई पोखरी के पास किसी अज्ञात जानवर को क्रूरता पूर्वक काटे जाने की घटना दर्ज हुई थी।
रविवार को उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर फहीम पुत्र स्व0 नुरूलहुदा निवासी सोनवारा थाना रानी की सराय और मिस्टर उर्फ मो0 वाहिन पुत्र जलालुद्दीन निवासी अकबरपुर को जिरीकपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। दोनों को पुलिस हिरासत में लिया गया है और अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
