आजमगढ़ । जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फूलपुर और पवई थाना क्षेत्रों में अपराधियों की गिरफ्तारी से पीड़ित परिवारों में न्याय की उम्मीद जगी है।
थाना फूलपुर में मंगलवार की रात्रि लगभग 12:50 बजे वादिनी के साथ उसके घर में मोनू पुत्र दयाराम ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज हुआ। मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 अनुराग कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अभियुक्त मोनू को गुरुवार को जगदीशपुर से भोरमऊ जाने वाले तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया।
वहीं, थाना पवई क्षेत्र में 17 सितंबर को एक किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगाने के मामले में सूर्यकेश राजभर पुत्र महेन्द्र राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना उ0नि0 शिवकुमार यादव द्वारा की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को अभियुक्त को फत्तनपुर तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान किया गया।
दोनों मामलों में गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है
