आजमगढ़। जिले के थाना रौनापार और थाना सिधारी क्षेत्र में युवतियों को बहला-फुसलाकर भगाने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने मुख्य और सह-अभियुक्तों को दबिश देकर गिरफ्तार किया।

थाना रौनापार में 18 सितंबर 2024 को एक युवती घर से बिना बताए चली गई थी और दस अक्टूबर 2024 को वापस आई। जांच में पता चला कि सुनील यादव पुत्र श्रीराम यादव, निवासी ग्राम नकीब खोजौली, व उसकी सह-अभियुक्ता देवी पत्नी स्व0 गुलाब, निवासी ग्राम चिलबिली दान चिलबिली ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाया था। मुख्य अभियुक्त सुनील यादव और अनिल यादव को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। सोमवार को सह-अभियुक्ता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।


वहीं, थाना सिधारी में जुलाई 2025 में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आदित्य पाल पुत्र टिल्ठू पाल, निवासी बनियापार, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ, को मुखबिर की सूचना पर सोम वार को हाइडील चौराहा से गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।