आज़मगढ़ । जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के कुसरना गांव के पास शुक्रवार सुबह  अनियंत्रित बोलेरो ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों वाहन खाई में गिर गए और कई लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह कुसरना गांव के पास एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने आगे चल रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तीव्र थी कि बोलेरो और ऑटो दोनों सड़क किनारे खाई में गिर गए। ऑटो में कुल 5 लोग सवार थे, जो आज़मगढ़ जिले के शहबाजपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी एक वैवाहिक समारोह में बाजा बजाने के बाद लौट रहे थे।

हादसे में ऑटो सवार 5 लोगों में  4 लोग  घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। वही बोलेरो चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।