रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के असईं गाँव निवासी राजेश राय (50 वर्ष) मंगलवार की देर शाम दूध देने के लिए हैदराबाद बाजार गए थे। दूध देकर पैदल अपने घर लौटते समय दीदारगंज–सरायमीर मार्ग पर, सिकरौर सीमा के पास, पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर सरायमीर थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। राजेश राय घर पर रहकर दूध का व्यवसाय करते थे। दो भाइयों में बड़े थे। परिवार में पत्नी सुमन राय, एक पुत्र और चार पुत्रियाँ हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।