आजमगढ़। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा-2026 को लेकर जिले में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, वहीं दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान पुलिस की तत्परता से एक महिला अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंच सकी।
राज किशोर सिंह ने मानवीय पहल दिखाते हुए एक महिला अभ्यर्थी की मदद की। महिला अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र को लेकर असमंजस में थीं, जिसके कारण उन्हें समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने में परेशानी हो रही थी।
स्थिति को समझते हुए हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला अभ्यर्थी को राजकीय इंटर कॉलेज रैदोपुर से राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी, सठियांव (थाना मुबारकपुर) तक सुरक्षित पहुंचाया। पुलिस की तत्परता के कारण अभ्यर्थी समय से अपने केंद्र पर पहुंचकर दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल हो सकीं।
आजमगढ़ पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वह जनता की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
