आजमगढ़। महिला की अर्धनग्न वीडियो रिकॉर्डिंग कर उसे वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जीयनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 24 जुलाई 2025 को पीड़िता ने रमेश चौधरी पुत्र स्व. सुख्खू चौधरी निवासी राजा खाद्ववारा, थाना रौनापार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़िता के अनुसार, उसका पति केरल में नौकरी करता है और इसी दौरान आरोपी रमेश अक्सर उसके घर आता-जाता था। एक दिन उसने घर में घुसकर छेड़छाड़ की और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद 19 जुलाई को दोपहर 2 बजे आरोपी ने वीडियो कॉल के जरिए उसकी अर्धनग्न स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड की और उसे वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर अश्लील गालियाँ दीं और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

मामले में  धारा 352, 351(3), 76 BNS और 67A IT एक्ट में केस दर्ज किया गया। जांच का कार्यभार सीओ सगड़ी अशोक कुमार तिवारी को सौंपा गया। गुरुवार।को
उपनिरीक्षक जाफर खान ने टीम सहित आरोपी रमेश चौधरी को लाटघाट तिराहा से  गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।