आजमगढ़। जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के नौबरार तुर्कचारा गांव में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दिए है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो महाराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार तुर्कचारा गांव का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ रहा है। इस दौरान महिला और पुरुष दोनों ही सदस्य शामिल हैं।
मौके पर मौजूद एक महिला ने कहा, जब यहाँ काम ही नहीं हो रहा है, तो पूरी दीवार गिरा दो। वीडियो में स्पष्ट है कि एक पक्ष दीवार गिरा रहा है और दूसरा पक्ष उसे रिकॉर्ड कर रहा है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है।कुछ लोग दीवार गिराते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष महाराजगंज को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
