आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा बाजार में  एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां सरेआम एक युवती से छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया और लोग तमाशबीन बने रहे। जब वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ तो चार दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। लेकिन एक हैरान करने वाला दावा भी किया।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंगलवार दोपहर का है।  गोड़हरा कस्बे के  तिराहे पर वायरल वीडियो में दिख रहा युवक जौनपुर जिले के  ककोरी देवकलापुर गांव  निवासी रामचंदर राजभर पुत्र बाबूराम राजभर ने  एक युवती के साथ सरेआम छेड़खानी शुरू कर दी।  यही नहीं युवती को नीचे पटक दिया। ।मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे लेकिन तमाशबीन बने रहे।  जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो वीडियो देखकर लोग सन्न हो गए।

शुक्रवार की शाम एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो गोड़हरा कस्बे  का है,  जिसमे एक महिला जमीन पर गिरी हुई है और एक व्यक्ति उसको पकड़े हुए है। उन्होंने दावा किया कि दोंनो मंदबुद्धि के है। दोंनो का आपस मे विबाद हुआ और आपसी विवाद में ही जमीन पर गिरे। इस संबंध में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।