आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। महिला ने बताया कि 22 मई की रात 12 बजे आरोपी हरेंद्र यादव ने उनके घर पर छेड़खानी करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। रौनापार थाने में हरेंद्र यादव पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष रौनापार अनुपम जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।