आजमगढ़। जिले  के बरदह थाना क्षेत्र में भगवान शंकर के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पोस्ट से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था।

बीते  बुधवार को उपनिरीक्षक अंबुज कुमार राही ने थाना बरदह में तहरीर दी कि अमर कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी से भगवान शंकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह टिप्पणी धर्म विशेष के लोगों में तनाव और कसीदगी की स्थिति उत्पन्न कर सकती थी।
तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर  अमर कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम पुरसुड़ी थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार  को आरोपी अमर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद प्रकट किया और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है