आज़मगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने फर्जी कूटरचित दस्तावेज़ों के आधार पर अलग-अलग विवरण देकर तीन पासपोर्ट बनवाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अबूशाद पुत्र शाह मोहम्मद, निवासी ग्राम मंगरावा, रायपुर (थाना गंभीरपुर) के रूप में हुई है। आरोप है कि अबूशाद ने विभिन्न वर्षों में अलग-अलग नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बदलकर तीन पासपोर्ट बनवाए थे।
जांच उप निरीक्षक यशवंत सिंह ने की, जिसमें पासपोर्ट से जुड़ी सभी प्रविष्टियों में हेरफेर की पुष्टि हुई। फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने और पासपोर्ट नियमों का उल्लंघन किए जाने पर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को पुलिस टीम ने उसे विषहम मोड़ से दबोच लिया।
