आज़मगढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत मेरा युवा भारत के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 29 व 30 अक्टूबर को तरवां ब्लॉक स्थित श्री राम प्रताप आदर्श इंटर कॉलेज बहलोलपुर में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में तरवां, बहोरवा, गदाईपुर, परमानपुर, विजयपुर, फिरोजपुर, चौड़ीगंज, भिलिहीली, चौकीगजोर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामानंद राजभर ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जंग बहादुर यादव (पूर्व प्रधान), रीना यादव (प्रधानाचार्य), रीता कुशवाहा, सुधा रानी मौर्य, रजत गुप्ता, धर्मराज विश्वकर्मा, सावित्री गिरी, प्रियंका, रुचि राजभर, लालसा यादव, राकेश राव व हरिप्रसाद उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारीपूर्वक निरंतर प्रयत्नशील रहने का आह्वान किया तथा पढ़ाई के साथ खेलकूद को जीवन का आवश्यक हिस्सा बताया। संरक्षक श्यामा यादव ने प्रतिभागियों को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग–2026 में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। स्पोर्ट्स टीचर बृजेश यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाणपत्र और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़, लंबी कूद आदि खेलों का आयोजन हुआ। कबड्डी बालक वर्ग में टीम अब्दुल कलाम विजेता व टीम चंद्रशेखर आज़ाद उपविजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में टीम लक्ष्मीबाई विजेता व टीम मदर टेरेसा उपविजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
