रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के थाना बिलरियागंज क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वादिनी से जुड़े पारिवारिक विवाद के वीडियो को इंस्टाग्राम और स्थानीय पोर्टल पर वायरल करने पर कार्रवाई की गई।

बीते दस सितंबर  को थाना बिलरियागंज पर प्राप्त शिकायत में वादिनी ने आरोप लगाया था कि पारिवारिक विवाद से संबंधित उनका निजी वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर अपलोड होकर हट गया था, लेकिन उसी वीडियो को अभियुक्त फरहान पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ग्राम अज्ञात, थाना बिलरियागंज, तथा साहिल पुत्र इसमदार निवासी दोरजी धौरहरा, थाना बिलरियागंज, ने डाउनलोड कर इंस्टाग्राम (Its Trending – OG) और Bilariyganj.com पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने से वादिनी की सामाजिक मर्यादा को ठेस पहुँची तथा अभियुक्तों द्वारा धमकी भी दी गई। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।

गिरफ्तारी के लिए निरीक्षक अपराध अशोक कुमार तिवारी मय हमराह का० विनोद कुमार गिरी तथा का० अजय कुमार पटेल की टीम ने नामजद अभियुक्त साहिल की तलाश में थी। उसके विरुद्ध माननीय सीजेएम आज़मगढ़ द्वारा NBW भी जारी था।

मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम उसके ननिहाल ग्राम सिकंदरपुर, थाना महाराजगंज पहुँची, जहाँ वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में मौजूद था। पुलिस ने उसे बुधवार की देर रात मौके से गिरफ्तार कर लिया।