रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के लखराव पोखरा में विश्वकर्मा पूजा के दिन एक किशोर की नहाते समय डूबकर मौत हो गई थी। लेकिन सोमवार को परिजनों ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि उसके साथ नहा रहे उसके दोस्त ने ही धक्का दिया और बचाने में मदद भी नहीं की। पीड़ित परिजनों ने एसपी से मामले की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

मेंहनगर नगर पंचायत के वार्ड नं0 12 लाजपत नगर की रहने वाली पम्मी गौड़ अपनी बहन के साथ एसपी से मिली। पम्मी ने बताया कि उसका भाई दीपक गौड़ 17 वर्ष पुत्र तूफानी गौड़ अपने तीन दोस्तों आयुष ठठेरा, अमन ठठेरा और लिटिल चौरसिया के साथ विश्वकर्मा पूजा के दिन लखराँव पोखरा में नहाने गया था। इस दौरान उसके एक साथी ने उसे पोखरे में धक्का दे दिया जब वह डूबने लगा तो तीनों दोस्त उसको बचाने की भी कोशिश नही किए। आसपास के लोगों ने उसे पोखरे से निकल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक किशोर की बहन ने बताया कि वह इसकी थाने पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आरोप है कि सीसीटीवी की पूरी फुटेज नहीं दी जा रही है, उस फुटेज को डिलीट कर दिया गया है। बस केवल जब वह गहरे पानी मे गया और डूबने के बाद उसको निकालते हुए ही फुटेज दिया जा रहा है। जबकि असल सच्चाई यह है कि उसे धक्का दिया गया। क्योंकि उसके दोस्तों को यह पता था कि उसको तैरना नही आता है।

वही एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 5 दिन पूर्व मेंहनगर में एक किशोर की डूबने से मौत हुई थी। मामले में सभी विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई थी। लेकिन उसके परिजनो ने आरोप लगाया कि उसकी डुबोकर हत्या की गई। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिससे तीन-चार बच्चे पोखरे में नहा रहे है, इस दौरान किशोर गहरे पानी मे चला गया। चूंकि सभी बच्चे ही थे हो सकता है की बचाए न हो। फिर भी एसपी सिटी को जांच सौंपी गई है। जांच में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।