आजमगढ़। सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, आजमगढ़ में अमेरिकी कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी द्वारा विशाल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। इसमें देशभर से लगभग 400 डिप्लोमा इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की टीम एच.आर. स्वाति सिंह और सुमित तथा तकनीकी विशेषज्ञ विजय, नीरव और अथर्व—ने छात्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से कंपनी की कार्यप्रणाली, भविष्य की योजनाओं और करियर ग्रोथ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद छात्रों का लिखित तकनीकी परीक्षण और इंटरव्यू लिया गया। चयनित छात्रों को वार्षिक लगभग 4 लाख रुपये का पैकेज प्रदान किया जाएगा।


संस्थान के प्रधानाचार्य बी.एन. चौधरी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी प्रीतकमल सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, कुलभूषण सिंह, श्रुति सिंह, साधना मौर्य, प्रेमानंद पटेल, अपर्णा सिंह गौर, संतोष, रितेश कुमार, प्रशांत मौर्य, सम्मीउल्लाह अंसारी और राजनारायण सहित संस्थान के अन्य स्टाफ सक्रिय रहे।


अंत में प्रधानाचार्य ने प्लेसमेंट सेल की टीम और माइक्रोन टेक्नोलॉजी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर बनाने का अवसर मिला।