आजमगढ़। उत्तर प्रदेश दिवस–2026 एवं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती के अवसर पर प्रस्तावित ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर आजमगढ़ में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा से निपटने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
जनपद में 23 जनवरी 2026 को सायं 6 बजे पुलिस लाइन आजमगढ़ में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसके दृष्टिगत 19 जनवरी 2026 को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) आजमगढ़ की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का नेतृत्व डॉ. चन्दन कुमार, आपदा विशेषज्ञ, कलेक्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा किया गया।
इस दौरान अग्निशमन विभाग के फायरमैन एवं आपदा मित्रों की सहभागिता में चयनित नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों जिसमें चीफ वार्डन, डिप्टी चीफ वार्डन, डिवीजनल वार्डन, डिप्टी डिवीजनल वार्डन, घटना नियंत्रण अधिकारी एवं पोस्ट वार्डन शामिल रहे, को हवाई हमले की स्थिति में आग से बचाव के उपाय, प्राथमिक उपचार की विधि तथा आपातकाल के दौरान स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
