रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के थाना पवई क्षेत्र के ग्राम कोहड़ा में एक दिन पूर्व  मेले से लौटने समय हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार  को वादी द्वारा थाना पवई में तहरीर दी गई कि शेरजहांपुर मेले के दौरान ग्राम कोहड़ा के दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। मेले से लौटने पर गांव में विनोद राजभर, अंकित, भानू, राजेन्द्र, अनुज, आनन्द, गौतम आदि ने अकुर राजभर, रवि राजभर, आदित्य राजभर और राजेश राजभर पर जान से मारने की नियत से हमला किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। उक्त घटनाक्रम के आधार पर थाना पवई में एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

शुक्रवार को  उपनिरीक्षक लाल बहादुर बिंद मय हमराहों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सज्जाद साई के ट्यूबवेल के पास से विनोद पुत्र मोहन, आदित्य पुत्र विजय, रवि उर्फ गौतम पुत्र विजय, अंकुल पुत्र रामकमल और राजेश पुत्र स्व. योगेन्द्र निवासीगण  ग्राम कोहड़ा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ को  गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय में किया जा रहा है।