आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कोतवाली इलाके में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, हालांकि उसमें सवार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कोतवाली इलाके में एक चलती कार में अचानक शार्ट सर्किट हो गया, जिससे देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार लोगों को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला। किसी तरह उन्होंने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कार को बचाया नहीं जा सका और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि होनो की सूचना नहीं है।
