रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट स्थित देसी शराब के गोदाम के प्रबंधक पर पांच लाख रुपये से अधिक की रकम गबन करने का आरोप लगा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के विमल नगर निवासी रवि कुमार सिंह गोदाम में बतौर प्रबंधक कार्यरत था। उसे गोदाम का कैश लेनदेन, बैंक में जमा, ट्रांसफर और रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई थी। सहयोगी के रूप में सतीश यादव नकद लेनदेन संभालते थे, जबकि रोहित यादव कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।
24 अगस्त 2025 को गोदाम और नकदी का निरीक्षण किया गया, जिसमें 5,02,948 रुपये की कमी पाई गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह रकम रवि कुमार सिंह के पास थी। जब उससे संपर्क किया गया तो पहले उसने रकम लौटाने की बात कही, लेकिन बाद में इंकार करते हुए कहा कि पैसा खर्च कर दिया है।
गोदाम मालिक मोहिता जयसवाल ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ गबन और चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
