आजमगढ़ । निदेशालय महिला कल्याण, उ.प्र., एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी, आजमगढ़ के निर्देश पर आज बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर विशेष अभियान चलाया गया। ब्लॉक बिलरियागंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में डिस्ट्रिक्ट मिशन को-ऑर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय ने छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका व 21 वर्ष से कम उम्र का बालक का विवाह कानून के खिलाफ है और यह उनके मौलिक अधिकार, शिक्षा व स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
कार्यक्रम में विभाग की योजनाओं और सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 108 व शिकायत निस्तारण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन की जेन्डर स्पेशलिस्ट अन्नू सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना और स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में विस्तार से बताया और छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई से सोशल वर्कर रानी सिंह, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन से एमटीएस राम सिंह, विद्यालय प्रभारी दीपिका राय और अध्यापिकागण उपस्थित रहे।
