आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जुपिटर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आज कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में किया गया।
इसी क्रम में जनपद स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला विकास अधिकारी ने कहा कि महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है।
कार्यक्रम में 5 विधवा पेंशन धारक और 5 कोविड सामान्य के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिले की विभागीय योजनाओं से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही अच्छा कार्य करने वाली 150 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह और महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।