आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से लेकर महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक सेवा पखवाड़ा मनाने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत आज जिले में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के पहले दिन सदर अस्पताल में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल राय के निर्देशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 300 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने किया।
इसके अतिरिक्त जिले के 1946 बूथों पर सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। सोलह पीएचसी और सीएचसी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भाजपा हर वर्ष प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है, जिसमें समाज सेवा और जन कल्याण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक, विशिष्ट अतिथि ध्रुव कुमार सिंह, अखिलेश मिश्रा, गुड्डू हरबंस मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, विभा बर्नवाल, निखिल राय, जयराम पाठक, सुभाष पांडेय, ननकू राम, सरोज, मयंक गुप्ता, पूनम सिंह, निरुपमा पाठक, बबीता जयसरिया सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।समापन में सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
