आज़मगढ़। मिशन शक्ति 5.0 के तहत कप्तानगंज पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को तेज़ी से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। सोमवार  को दर्ज शिकायत में छात्रा ने बताया था कि विद्यालय आने-जाने के दौरान आरोपी लगातार छेड़छाड़ और परेशान करता था। इस पर थाना कप्तानगंज में पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना उ0नि0 अमन तिवारी कर रहे थे।

मंगलवार को गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मुकदमे से सम्बंधित आरोपी इन्द्रजीत यादव पुत्र चिनगी यादव, निवासी अराजी मलहपुरवा (थाना महराजगंज), चेंवता बाज़ार में अपने क्लिनिक पर मौजूद है और वहाँ गवाहों से कहासुनी कर रहा है।

पुलिस टीम मौके पर पहुँची और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी और उग्र होकर आमदा-ए-फौजदारी हो गया। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दोपहर में गिरफ्तार कर लिया।