आज़मगढ़।जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में महिला और युवती घायल हो गईं, जिनमें से एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालिसपुर में रविवार सुबह जमीन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव निवासी विपिन तिवारी और उनके परिजनों ने ललिता यादव के परिवार से कहासुनी शुरू की, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान ललिता यादव और उनकी भतीजी संजू यादव को मारपीटकर घायल कर दिया गया। मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
पीड़ित परिजनों के मुताबिक मारपीट में संजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं और कुछ समय के लिए बेहोश भी हो गईं। उसे जिला चिकित्साल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। ललिता यादव को भी चोटें आई हैं।
पीड़िता पक्ष का आरोप है कि विपक्षी पूर्व में भी धमकी देते रहे है। वहीं परिजनों का कहना है कि थाने में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
