रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के एक आरोपी को प्रशासन ने चार माह के लिए जिले से बाहर किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत मारपीट, छेड़खानी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) आजमगढ़ द्वारा थाना गम्भीरपुर पर पंजीकृत मुकदमे से संबंधित अभियुक्त गणेश पुत्र नग्गू निवासी रसूलपुर बाजबहादुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को दिनांक 16.10.2025 से चार माह के लिए जिलाबदर किया गया है।
