रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़।  जिले  के रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में सोमवार को एक हादसा हो गया, जब 53 वर्षीय जोगेंद्र गुप्ता की कुंड में डूबने से मौत हो गई। वे शौच के लिए घर से निकले थे और शौच के बाद हैदराबाद बाजार से पूरब दिशा में बंधे के पास डीह स्थान के पास पहुंचे

वहां कुंड का पानी छूने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे सीधे कुंड में गिर गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने डूबते देख बचाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक जोगेंद्र गुप्ता के परिवार में तीन पुत्र   मनोज, उमाशंकर, राहुल और एक पुत्री उमा हैं, जो कोलकाता में रहते हैं। जोगेंद्र गांव में अपनी बीच की बहू के साथ रहते थे। उनकी पत्नी प्रमिला भी कोलकाता में हैं। घटना से  परिजन सदमे में हैं।