आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित नवंबर 2025 के विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़ी फटकार और सख्त निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं में लापरवाही, गलत पंजीकरण, अनावश्यक रिजेक्शन और ढिलाई किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
बैठक में छात्रवृत्ति, पेंशन, आवास, स्वास्थ्य, विद्युत, कृषि, पशुपालन, वृक्षारोपण समेत तमाम योजनाओं की समीक्षा हुई। मंडलायुक्त ने सत्यापन में तेजी, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, फील्ड निरीक्षण, नियमित मॉनिटरिंग और जनता से बेहतर व्यवहार के सख्त आदेश दिए।
छात्रवृत्ति योजना में गलत पंजीकरण और एक से अधिक विद्यालयों में नामांकन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीडीओ को विद्यालयों में रैंडम बायोमैट्रिक अटेंडेंस की जांच करने को कहा गया। रिजेक्ट आवेदनों की विभागीय जांच और उपनिदेशक/जिला स्तरीय अधिकारियों को स्वयं निरीक्षण के आदेश दिए गए।
पीएम सूर्य घर योजना में बैंक और विद्युत विभाग के साथ समन्वय कर लंबित आवेदनों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए। सामूहिक विवाह योजना में गरीबों तक लाभ पहुंचाने के लिए ब्लॉक स्तर पर आवेदन बढ़ाने को कहा गया। विद्युत बिल सुधार के लंबित प्रकरण तुरंत निपटाने के आदेश दिए गए।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में प्रचार-प्रसार बढ़ाने, बीमा कंपनियों से समन्वय कर भुगतान संबंधी लंबित मामलों के निस्तारण और छोटी तकनीकी कमियों पर आवेदन रिजेक्ट न करने के निर्देश दिए गए। लीड बैंक मैनेजर को शाखाओं के लंबित मामलों पर विशेष निगरानी के आदेश दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में विवादित प्रकरणों में अधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर समाधान करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को डायलिसिस कम से कम तीन शिफ्ट में चलाने, बायोमेडिकल उपकरणों के रखरखाव, सीटी स्कैन मशीन के सुचारु संचालन और गंभीर घायलों को सीधे जिला अस्पताल/ट्रॉमा सेंटर रेफर करने के निर्देश दिए गए।
वृक्षारोपण में सूखे पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाने, विभागों को स्वयं देखभाल और सीडीओ को समन्वय से सुरक्षा सुनिश्चित कराने के आदेश दिए गए। गौ आश्रय स्थलों में ठंड से पशु मृत्यु पर सख्त चेतावनी देते हुए तिरपाल, अलाव और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
पेंशन योजनाओं में आधार सीडिंग तुरंत कराने, पात्रों का आवेदन रिजेक्ट न करने और जिनका बैंक खाता नहीं है उनका पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने के आदेश दिए गए। नहरों की शत-प्रतिशत सिल्ट सफाई, सत्यापन और उचित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।
अंत में समय से कार्यालय उपस्थिति, दोपहर बाद ही फील्ड भ्रमण, जनसुनवाई में शालीन व्यवहार, अस्पतालों की सफाई, दवाओं की उपलब्धता और खरीद में वित्तीय नियमों के पालन के सख्त आदेश दिए गए।
बैठक में आजमगढ़, मऊ, बलिया के जिलाधिकारी, अपर आयुक्त, सीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद
