आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे बैडमिंटन हॉल/बास्केटबॉल कोर्ट की मरम्मत एवं बॉक्सिंग रिंग पर केनोपी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार ने शुक्रवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर रू. 2.49 करोड़ की लागत से कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में तथा मानक के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से निर्माण की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्टेडियम परिसर में जमा मलबा हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने क्रीड़ाधिकारी को स्टेडियम में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के समय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन और आवास विकास के अधिशासी अभियंता अभिषेक वर्मा भी मौजूद रहे।