आजमगढ़।  राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ0 प्रियंका मौर्या छह नवम्बर को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक पुलिस लाइन आजमगढ़ के सभागार में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाए जाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता के दृष्टिगत जनसुनवाई करेंगी

इसके पश्चात दोपहर 2ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक डॉ0 प्रियंका मौर्या जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगी।
इसी क्रम में सात नवम्बर  को पूर्वान्ह 11ः00 बजे वह जिला कारागार आजमगढ़ का निरीक्षण करेंगी।