आज़मगढ़। जिले के महाराजगंज ब्लॉक क्षेत्र स्थित चेवता कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। चार ब्लॉकों के 16 विद्यालयों के बच्चों ने पीटी, कबड्डी, खो-खो, दौड़, एकांकी, लोकगीत व लोकनृत्य समेत विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग किया।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सुमित पाल प्रथम और सुंदर निषाद द्वितीय रहे। वहीं बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शीतला ने पहला और रिया ने दूसरा स्थान हासिल किया।
सुलेख प्रतियोगिता में अनामिका प्रथम और श्रेया द्वितीय रहीं। मानचित्र प्रतियोगिता में श्रेया ने पहला, जबकि अंशिका ने दूसरा स्थान पाया।
टीम इवेंट्स में भी बच्चों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कबड्डी: कंपोजिट विद्यालय जोड़वाबर प्रथम, महेशपुर द्वितीय, खो-खो: जोड़वाबर प्रथम, बछुवापार द्वितीय, पीटी: प्राथमिक विद्यालय सरदहां प्रथम, गोसाईपुर द्वितीय, जूनियर वर्ग: बुढ़ावे शहाबुद्दीनपुर प्रथम, महेशपुर द्वितीय।
समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बृजेश गोयल, गया प्रसाद यादव, श्यामजी मौर्य, अजीत सिंह, महताब आलम सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य उपस्थित रहे। मंच संचालन राजेश कुमार ने किया।
