रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। केवल 2 दिन की मेहनत और पुलिस की चौकसी ने एक परिवार की चिंता को खुशी में बदल दिया। थाना बरदह पुलिस ने तेजी और समर्पण के साथ गुमशुदा व्यक्ति को 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपकर विश्वास और सुरक्षा का संदेश दिया।
बरदह के अहिरौली गांव निवासी लगभग 52 वर्षीय व्यक्ति मंगलवार को आजमगढ़ जाने के बाद घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर थाना बरदह में गुमशुदगी दर्ज की गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आसपास के बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन शुरू की। गुरुवार को उ0नि0 रितेश खरवार एवं उ0नि0 धर्मदेव यादव के प्रयासों से गुमशुदा व्यक्ति को थाना देवगांव क्षेत्र के चिरकिहीट गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने प्रियजन की बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस की तत्परता और सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
