आज़मगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तरफकाजी गांव के पास शुक्रवार की शाम एक व्यक्ति की नहर में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीओ लालगंज भूपेश पांडे, कोतवाल विमल प्रकाश राय और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तरफकाजी गांव निवासी शाहब लाल उर्फ मुन्ना (50 वर्ष) शाम को खेत में पानी देने के लिए शारदा सहायक खंड-23 की शाखा नहर पर पहुंचे थे। पानी की व्यवस्था करते समय उनका पैर फिसल गया और वे नहर में गिर पड़े। गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगने से वे बेहोश हो गए और पानी में डूब गए।जब तक आस-पास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
