रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के थाना दीदारगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बेल्चा और रम्मा भी बरामद हुआ है।
बीते शुक्रवार को वादिनी चन्द्रकला पत्नी राकेश निवासी ग्राम दरियापुर, थाना दीदारगंज द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई थी कि उसके पट्टीदार अभियुक्तगण ने उसका परदा फाड़ते हुए गाली-गलौज किया। मना करने पर उसे थप्पड़-मुक्कों से मारा गया और जान से मारने की नीयत से लोहे के बेल्चे से सिर पर वार कर गंभीर चोटें पहुँचाई गईं।
इस मामले में सुनीता पत्नी यदुराज, शिवम पुत्र यदुराज और यदुराज पुत्र रामपलट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से यदुराज व शिवम वांछित चल रहे थे।
पुलिस ने रविवार को उपनिरीक्षक रामबहादुर यादव मय हमराह कांस्टेबल विजेन्द्र धूसिया व अभिमन्यु मौर्या के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दरियापुर जाने वाले खंडजा तिराहा से दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान यदुराज पुत्र रामपलट और शिवम पुत्र यदुराज निवासीगण ग्राम दरियापुर, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्चा और रम्मा बरामद किया है।
