आजमगढ़। जिले के थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में पुलिस ने छेड़खानी और अपहरण के मामले में वांछित पिता-पुत्र को दबिश देकर गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पीड़िता द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर की गई।
बीते 9 मार्च को पीड़िता ने थाना गम्भीरपुर में शिकायत की कि अभियुक्तों ने उसके साथ छेड़खानी की और उसके परिजनों के सहयोग से उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया। शिकायत पर थाना गम्भीरपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
शनिवार को उ0नि0 श्री चन्द्र प्रकाश कश्यप मय हमराह द्वारा अभियुक्तों के घर दबिश दी गई। दबिश के दौरान अभियुक्त रामसेवक पुत्र स्व0 विक्रम व राजन पुत्र रामसेवक निवासी हरिश्चन्द्रपुर, घर पर मौजूद पाए गए। दोनों को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
