बलिया। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ में बलिया की भी चार महिला श्रद्धांलुओं की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे की खबर पहुंचते ही सभी मरने वालों के घरों में मातम पसर गया है।
मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे श्रद्धांलुओं में भगदड़ से कई लोगों की मौत हुई है। इसमें जिले से चार महिलाओं की मौत की खबर से उनके परिजनों समेत जिलेवासी शोक में डूब गए। मरने वालों में फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव की 35 वर्ष की रीना देवी पत्नी दिनेश पटेल व उनकी बेटी 12 रोशनी शामिल हैं। मृतका रीना के परिजन नारायण पटेल नेता इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह साथ गए मेरे बेटे ने जब यह सूचना दी तो हम स्तब्ध रह गए। हमें बताया गया कि प्रयागराज में पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। जिस टोली में रीना और रोशनी गई थी, उसमें नसीराबाद के पांच लोग एकसाथ गए थे। उधर, महाकुम्भ में भगदड़ से जिले के नगरा थाना के चचया गांव की भी दो महिलाओं की मौत हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बलजीत सिंह की पत्नी 55 वर्ष की मीरा सिंह व छट्ठू सिंह की 40 वर्षीय रिंकी सिंह शामिल हैं। इन दो मौतों की सूचना आते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन फ़ौरन प्रयागराज रवाना हो गए।

एसपी ओमवीर सिंह ने भी बताया कि बलिया के चार लोगों की मौत की जानकारी सामने अ रही है। इसके बारे में डिटेल्स का पता लगाया जा रहा है।

बताते चले कि अभी तक महाकुंभ में हुई भगदड़ में कितने लोग घायल हुए या कितने की मौत हुई है इसकी प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नही दी है।