रिपोर्ट: दीपक चौरसिया

आजमगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के पास मंगलवार शाम कप्तानगंज–महराजगंज मार्ग पर स्विफ्ट डिजायर कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत में महिला समेत चार  लोग घायल हो गए। जिसमे महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम कप्तानगंज–महराजगंज रोड पर गोपालापुर गांव के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा सवार  बीच सड़क पर आकर गिर गए।  हादसे में ई-रिक्शा चालक सचिन पुत्र हरिलाल, संदीप (22 वर्ष), आयुष (20 वर्ष) निवासी पैकौली थाना महराजगंज और कलावती (40 वर्ष) निवासी पासीपुर घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया। जंहा कलावती की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने कार और ई-रिक्शा दोनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।